मुरैना में महिलाओं और बच्चियों को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण


मुरैना: मां अंबे महिला आत्मरक्षा अभियान के तहत प्रदेश में 11. लाख 51 हजार महिलाओं को निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह प्रशिक्षण मुरैना में  मां अंबे आत्मरक्षा अभियान के तहत दिया जा रहा है इसके तहत 20 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके तहत गर्ल्स कॉलेज में आज प्रथम शिविर लगाया गया जिसमें 100 छात्राओं ने भाग लिया उनको बताया गया मुसीबत के समय में वह स्वयं की रक्षा कैसे कर सकती हैं तथा पेन पेंसिल चाबी दुपट्टा जैसी वस्तुएं अपना हथियार कैसे बना सकती हैं ट्रेनिंग देने के लिए ग्वालियर से सूरज राठौर सचिव मां अंबे आत्मरक्षा खेल संस्थान के द्वारा दिया गया नारी शक्ति दल से और मुरैना जिला अध्यक्ष मां अंबे आत्मरक्षा खेल संस्थान की श्रीमती सरिता गोयल संरक्षक नारी शक्ति दल श्रीमती हेमा अग्रवाल की उपस्थिति में यह सेमिनार आयोजित किया गया इस सेमिनार से छात्राओं के अंदर कॉन्फिडेंस बढ़ा है और उनको लगता है कि हम इस ट्रेनिंग से मुश्किल परिस्थिति में हम अपनी रक्षा स्वयं कर सकते हैं