जनतंत्र गाथा
मुरैना। देवगढ़ थाना पुलिस और जौरा थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी असित यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम छिनवरा में अवैध हथियार की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जहां अवैध हथियारों को बेचने एवम् उनका निर्माण किया जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना को आधार माना और बताए हुए स्थान पर पहुंची। तो एक टिपरिया में एक व्यक्ति कट्टे का निर्माण कर रहा था। तथा दो और व्यक्ति उसके नजदीक बैठे हुए थे। इस दौरान पुलिस को देखकर तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते एवम् घेराबंदी करते हुए। विजय कुमार पुत्र रामलखन जाटव उम्र 55 निवासी ग्राम कोंदा पहाड़पुर जिला मैनपुरी उत्तरप्रदेश, शिवराज उर्फ सोराज पुत्र अजमेर सिंह परमार उम्र 35 एवम् रामलखन सिंह पुत्र अजमेर सिंह परमार उम्र 40 निवासी गुर्ज़ थाना देवगढ़ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बारह बोर की दुनाली बंदूकें, बारह बोर के 14 राउंड, 315 बोर का लोडेड कट्टा, चार 315 बोर के कट्टे, चार 315 बोर के अधबने कट्टे, एवम् अवैध हथियार बनाने की सामग्री जिसमें ग्रांडर, फनर, पंखा, फनर की पत्तियां समेत अन्य अवैध हथियार बनाने की सामग्री को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया, देवगढ़ थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक जयदीप सिंह भदौरिया, आरक्षक प्रदीप त्यागी, संदीप रावत, राजकुमार, हरिओम सिंह, रामेश्वर राठौर, रामचित्र, बीरबल, पुष्पेन्द्र, रितिक, आशाराम, दिलीप कुमार , यशपाल सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।