मुरैना: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आदेश जारी करते हुए। मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष की कमान प्रदेश महामंत्री एवं खजुराहो सांसद व्ही.डी. शर्मा के हाथों में सौंप दी है। उनकी नियुक्ति से उनके गृह जिले मुरैना में हर्ष का माहौल है। यहां बता दें कि नवागत बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा पुत्र अमर सिंह शर्मा का जन्म एक अक्टूबर 1970 को मुरैना जिले के ग्राम सुरजनपुर में हुआ था। उनकी शिक्षा उनके पैतृक गांव सुरजनपुर तथा मुरैना शहर में हुई। तथा आगे की पढ़ाई करने के लिए वह प्रदेश के अन्य जिलों में गए। सीहोर जिले के कृषि विश्वविद्यालय से एमएससी करने के बाद वह सीधे छात्र राजनीति में कूद पड़े और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजनीति में अपना पहला कदम रख दिया। छात्र संगठन में बेहतर कार्य करते हुए। संगठन के बड़े पद पर पहुंचे। उन्होंने संगठन मंत्री, विभाग प्रमुख, राष्ट्रीय मंत्री, चुनाव प्रभारी, प्रदेश महामंत्री, नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे बड़े पदों पर विराजमान रहते हुए जनता की समस्याओं के निवारण के लिए बेहतर कार्य किए। जिससे उनका भावनात्मक जुड़ाव हमेशा जनता से रहा। इसका जीता जागता उदाहरण 2019 के लोकसभा चुनाव है। प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से बीजेपी की सीट से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। इसलिए बीजेपी ने उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए एक बार पुनः प्रदेशाध्यक्ष जैसे बड़े पद पर मनोनीत किया है। जिस तरह से श्री शर्मा ने जनता की समस्याओं के लिए धरना प्रदर्शन, आंदोलन, घेराव किए और सरकारों को जनता की समस्याओं के निवारण के लिए मजबूर किया। यह एक कुशल संगठक की पहचान है। हम आशा करते हैं कि प्रदेशाध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने के बाद श्री शर्मा जनता की सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। श्री शर्मा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।