उपलब्धि : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश की डॉ गीता सिंह होंगी देहरादून में सम्मानित।


I2E समिट 2020 महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च को उत्तराखंड में होगा आयोजित।
देश भर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियत होंगी सम्मानित।
ग्वालियर।


मध्यप्रदेश में शिक्षा और विद्यार्थियों के बेहतर विकास में अमूल्य योगदान देकर जीवन सार्थक करने वाली डॉ गीता सिंह की कीर्ति पुस्तिका में 7 मार्च को एक नया अध्याय जुड़ेगा। देहरादून में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले I2E SUMMIT 2020 AWARD में सम्मानित होंगी।वर्ष 2020 की डॉ गीता सिंह की यह पहली उपलब्धि रहेगी,विगत वर्ष 2019 में डॉ गीता कीर्ति पुस्तिका में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया था।



देहरादून में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन 2020 में मुख्य अतिथि के रूप में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल की गरिमामय उपस्थिति में होगा।



वहीं 8 मार्च को फरीदाबाद में डॉ गीता सिंह को महिला दिवस पर आयोजित समारोह में "भारतीय नारी रत्न" से नवाजा जाएगा।