गुटखा बेचने वालों की धरपकड़ के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास के निर्देश पर निगम कमिश्नर ने किया टीमों का गठन

 



हिमांशु शर्मा
जनतंत्र गाथा


मुरैना। लॉक डाउन में  गुटखा का का व्यापार करने वालों के लिए बुरी खबर है। अब जो भी व्यापारी या दुकानदार गुटखा बेचते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध स्थानीय प्रशासन दंडात्मक कार्रवाई करेगा। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद स्थानीय प्रशासन ने बड़ा फैसला करते हुए। गुटखा का व्यापार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मन बनाया है। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने नगर निगम कमिश्नर को निर्देशित किया है कि शहर में कोई भी व्यक्ति अगर गुटखे का व्यापार करता हुआ पाया जाए तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। निगम कमिश्नर अमर सत्य गुप्ता ने गुटखा बेचने वालों की धरपकड़ करने के लिए  47 वार्डों के लिए टीम का गठन कर दिया है। टीम के सदस्य पहले वार्डों में जाकर गुटखा बेचने वालों का सर्वे करेंगे तत्पश्चात छापामार कार्रवाई कर गुटखा जप्त कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। जो भी टीम ज्यादा से ज्यादा संख्या में गुटखा जप्त करने में सफल होगी। उसे स्वतंत्रता दिवस को स्थानीय प्रशासन द्वारा ईनाम दिया जाएगा।